फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी लैंसडौन को मिला शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

विज्ञापन
नगर पहुंचने पर जीजीआईसी लैंसडौन की प्रधानाचार्या रामेश्वरी बढ़वाल का स्वागत करती अध्यापिकाएं ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जीजीआईसी लैंसडौन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार मिला है। पुरस्कार प्राप्त कर नगर में पहुंची प्रधानाचार्या रामेश्वरी बढ़वाल का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की ओर से आयोजित वर्ष 2018 की हाईस्कूल परीक्षा में राबाइंका लैंसडौन का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा था। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए संस्थान को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से देहरादून में बाल दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों विद्यालय को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, निदेशक आरके कुंवर सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे। बुधवार को गांधी चौक में नगर की महिलाओं और विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्या रामेश्वरी बढ़वाल को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या को गांधी चौक से विद्यालय परिसर तक स्कूली बैंड की धुन के साथ ले जाया गया। स्वागत करने वालों में भावना वर्मा, पुष्पा देवी, मायादेवी, विपन्ना जोशी, बबीता नेगी, उमा बिष्ट, ज्योत्सना कोटनाला, सहित विद्यालय की छात्राएं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें