फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा रहा प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित संस्कृत स्पर्धा में प्रस्तुतियां देतीं प्रतिभागी छात्राएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा रहा प्रथम
कोटद्वार। उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर नगर निगम प्रेक्षागृह में पौड़ी जनपद की जिलास्तरीय संस्कृत स्पर्धा के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सक्षम संस्था के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृत अपना खोया सम्मान दोबरा प्राप्त कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी, जीआईसी धुमाकोट, संस्कृत समूहगान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी, जीआईसी श्रीकोटखाल एकेश्वर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाटक, वाद-विवाद व संस्कृत आशुभाषण में बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट प्रथम रहा। श्लोकोच्चारण में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार विजेता रहा। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भूमिका पंकज ध्यानी, विनीता बिष्ट, डॉ. मंजू कपरवाण, बीना गौड़, किशोर बिडालिया, डॉ. रमाकांत कुकरेती, जिला संयोजक रोशन गौड़, कुलदीप मैंदोला, गिरीश चंद्र कोटियाल, डाॅ. देवेंद्र प्रसाद, संगीता ध्यानी, आरती रावत, पूनम आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार में आयोजित संस्कृत स्पर्धा में प्रस्तुतियां देतीं प्रतिभागी छात्राएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें