फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विद्यालय के स्थापना दिवस पर किया गायत्री महायज्ञ

Mon, 04 May 2026 10:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के स्थापना दिवस पर किया गायत्री महायज्ञ
विज्ञापन




कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के स्थापना दिवस पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में स्थित यज्ञशाला में पंडित अमन धूलिया शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। वहीं, एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठरी ने केक काटा। प्रकाशचंद्र कोठारी ने बच्चों को जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों के लिए और बेहतर वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि पिछले 34 वर्षों में स्कूल ने नए आयाम स्थापित किए और क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में योगदान देता आ रहा है। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, अशोक जखमोला, पुष्कर कुमार, सीमा पटवाल, पुष्पा केष्टवाल, ऋतु, ज्योति आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें