फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चार साल बाद फिर खुलेगा गाड़ीघाट का स्लाटर हाउस

Mon, 13 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू, खुले में मांस के कटान और गंदगी पर लगेगी रोक
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन गाड़ीघाट स्थित करीब 13 वर्ष पुराने स्लाटर हाउस (बूचड़खाना) को दोबारा संचालित करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित संचालक को आवश्यक अनुमति मिलने पर बूचड़खाना फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 100 से अधिक मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। बूचड़खाना बंद होने से कई स्थानों पर खुले में मांस काटा जा रहा है। पर्याप्त जलनिकासी और स्वच्छता व्यवस्था नहीं होने से अपशिष्ट नालियों में बहाया जा रहा है जिससे गंदगी फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वध से पहले पशुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच जैसे खाद्य सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं हो पा रहा है। नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि बूचड़खाने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति पहले से प्राप्त है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित संचालक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर संचालन शुरू करेगा। बूचड़खाना चालू होने से मांस कारोबार व्यवस्थित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें