फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली और बंगाली लोकनृत्यों से मचाया धमाल

Sun, 27 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, डोगरी व बंगाली लोकनृत्य कर खूब धमाल मचाया। सीडीओ डा. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।       अतिथि कलाकार हर्षबर्धन भट्ट की ओर से मोहन वीणा वादन आकर्षण का केंद्र रहा। तबले पर संगत मोहन सिंह रावत ने की। शास्त्रीय गायन में विकास कुमार ने धूम मचाई। दीक्षा नेगी, दीपांजलि, आकांक्षा, शिवानी, सुनंदा, वंशिका व चेतना की ओर से शास्त्रीय गायन में राग यमन सुनाया। तबला संकाय प्रवेशिका के छात्र शिवांशी रावत, दिव्यांशी रावत, श्रेया वर्मा, अर्शिका वर्मा, निशा की ओर से सामूहिक रूप से तीन ताल में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। तबला संकाय मध्यमा के छात्र सागर, नितिन, नितीश की ओर से भी सामूहिक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के पुरातन छात्र मोहित बंगूडा ने तबला एकल वादन में खूब रंग जमाया। अरुण डोभाल ने उनका साथ दिया।       
विज्ञापन

लोकनृत्य संकाय में नैना भंडारी, सौम्या बहुगुणा, हिमानी, सपना, साक्षी, अमिशा, गरिमा, अंजलि की ओर से गढ़वाली लोकनृत्य मोड़ा ले मोड़ाई ले मोड़ा में शानदार प्रस्तुति दी। दिव्या, आकांक्षा, स्मिता, आयुषी, तन्नू, मुस्कान, प्रियंका, दीक्षा, स्वयंका ने गढ़वाली लोकनृत्य ‘दूर आकाश तारा...’ पर प्रस्तुति दी। तृप्ति नेगी, अंजलि, सौम्या, सुप्रिया, हिमानी, सपना, गरिमा, सुमन, काव्या, साक्षी ने हिमाचली डोगरी लोकनृत्य से धमाल मचाया। निशा भंडारी, नैना, आंचल, सुहानी, दीपाली, प्रियंका, मुस्कान, दीपशिखा ने बंगाली लोकनृत्य प्रस्तुत किया।       
कार्यक्रम में बीआर माडर्न के प्रधानाचार्य दामोदर ममगाईं, अनिल बहुगुणा, त्रिभुवन उनियाल, आरएस कैलखुरी, गब्बर सिंह नेगी, सरिता सिंह, केशवानंद नौटियाल, राजेंद्र रावत, गोकुल सिंह, अनिल बिष्ट, अनिल नेगी, मोहन सिंह रावत, इंद्रमोहन चमोली, प्रेमचंद ध्यानी, नागेंद्र बिष्ट, हिमानी भट्ट, संध्या नेेगी, रोशनी नेेगी थे। संचालन अद्वैत बहुगुणा ने किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें