फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल टाइगर, राइजिंग स्टार, सिद्धबली रॉयल्स अगले दौर में

Sun, 11 Jan 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी कण्वघाटी में मकर संक्रांति मेला समिति किशनपुर की ओर से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में मकर संक्रांति मेला समिति किशनपुर की ओर से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन चार लीग मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश मोहन धूलिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच गढ़वाल टाइगर और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 49 रन बनाए। रीना जखमोला ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाल टाइगर ने मात्र एक विकेट खोकर सात ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सिद्धबली रॉयल्स और दुर्गा टाइटंस के बीच खेला गया। दुर्गा टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और सिद्धबली रॉयल्स के खिलाड़ियों को 31 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। दुर्गा टाइटंस ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तीसरे मैच में राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलते हुए कण्व भाबर के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 63 रन ही बना पाए और मैच राइजिंग स्टार के नाम रहा। चौथे मैच में भारत स्वाभिमान ने पहले खेलते हुए 81 रन बनाए। इसमें सोनी ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धबली रॉयल्स ने एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

सौरभ ध्यानी और प्रियांशु केष्टवाल ने अंपायरिंग की। गणेश धूलिया ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विकास कुकरेती, सौरभ केष्टवाल, गौरव कुकरेती, मनोज शर्मा, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें