फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों ने माउंट माना पर फहराया तिरंगा

Wed, 30 Sep 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के सैनिकों ने उत्तराखंड की दुर्गम पर्वत चोटी माउंट माना (7,274 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा और रेजिमेंटल ध्वज फहराया। करीब एक पखवाड़ा तक चले इस चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण अभियान में कुल 31 पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत 10 सितंबर 2026 को की गई थी। माउंट माना क्षेत्र में पर्वतारोहियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच विभिन्न प्रशिक्षण और अभ्यास प्रक्रियाओं से गुजरते हुए शिखर आरोहण की तैयारी की। इस दौरान दल को अत्यधिक ऊंचाई, दुर्गम भू-भाग और प्रतिकूल मौसम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
अभियान के महत्वपूर्ण चरण में पर्वतारोही दल ने 25 सितंबर 2026 को माउंट माना के मुख्य शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और गढ़वाल राइफल्स का रेजिमेंटल ध्वज फहराया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने पर्वतारोहण दल के सभी सदस्यों को इस सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें