फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आईटीआई दुगड्डा में अप्रेंटिसशिप मेला 11 मई को

Thu, 07 May 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा में 11 मई को अप्रेंटिसशिप मेला सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य गोविंदा ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में अप्रेंटिसशिप मेले में प्रदेश व प्रदेश से बाहर से 10 से अधिक उद्योग एवं विभाग प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मेले में हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई डिप्लोमा, डिग्री उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, कंपनियों में अप्रेंटिस करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्हाेंने क्षेत्र के युवाओं से मेले में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें