फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल कप : रोमांचक मुकाबले हुए, दोनों लीग मैच रहे ड्रॉ

Tue, 06 Jan 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 71वीं स्व. शशिधर भट्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप के तीसरे दिन मंगलवार को खेले गए दोनों मुख्य लीग मुकाबले बराबरी पर छूटे जिससे बुधवार से होने वाले क्वार्टर फाइनल की जंग और भी दिलचस्प हो गई है।
मंगलवार को पहला लीग मुकाबला खालसा वॉरियर पंजाब बनाम ऋषिकेश एफसी के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में ऋषिकेश के अर्जुन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों में खालसा वॉरियर पंजाब ने वापसी की। 80वें मिनट में चरणप्रीत ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अंत तक स्काेर यही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा लीग मुकाबला वैलोसिटी चंडीगढ़ बनाम सिद्धबली यूनाइटेड कोटद्वार के बीच हुआ। दोनों टीमों के डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया। अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरा मैच ड्रा रहा। इससे पूर्व प्रथम मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि हमदान लिटिल और विशिष्ट अतिथि जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें