फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 56 शिकायतें दर्ज, 16 मौके पर ही हल

Tue, 06 Jan 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत पुल्यासू में हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत पुल्यासू में मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने कुल 56 शिकायतें दर्ज कराई जिनमें से 16 शिकायतों का मौके निस्तारण किया गया। इस दौरान 250 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने किया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा, लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार, उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार पंकज पटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें