पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार गैरसैण को प्रदेश की राजधानी बनाए या ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए। ये बात रविवार को भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि राजधानी के मामले में प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा गैरसैण को राजधानी बनाने से फिजूलखर्ची नहीं होगी। गैरसैण राजधानी बनने से पर्वतीय क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान लोगों के मन में उत्तराखंड को पहाड़ी राज्य बनाने की कल्पना थी। वह एक कल्पना बनकर रह गई है। अब पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुुमार पोरी, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुषमा रावत, प्रशांत काला, विक्रांत रावत, जितेंद्र जोशी, कमला रावत, सुमनलता ध्यानी, सुरेश भट्ट और मधु खुगशाल आदि थे।