फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गाड़ीपड़ाव वीरान, गोखले मार्ग और पटेल मार्ग पर पसरे फल सब्जी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम व प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी नजीबाबाद चौराहा स्थित गाड़ीपड़ाव सब्जी मंडी के रूप में आबाद नहीं हो पा रहा है। पूर्व में गाड़ीपड़ाव में 120 फड़ें आवंटित की गई थी, लेकिन फल-सब्जी वालों ने गोखले मार्ग, पटेल मार्ग समेत नगर की मुख्य सड़कों और चौक चौराहों पर अवैध कब्जा जमा लिया है। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कोरोना संक्रमण काल में नगर निगम व स्थानीय प्रशासन ने गोखले मार्ग और पटेल मार्ग को खाली कराते हुए सब्जी विक्रेताओं को गाड़ीपड़ाव में शिफ्ट किया था, लेकिन अब सब्जी विक्रेताओं को गाड़ीपड़ाव को छोड़कर शहर में जगह-जगह सड़कों पर रेहड़ी-ठेली लगाना शुरू कर दिया। नतीजतन सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी व ठेलियों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी, गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, देवी रोड, स्टेशन रोड में बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस और नगर निगम दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है।


पीएसी तैनात होने के बाद भी नहीं सुधरे गोखले मार्ग के हालात

कोटद्वार। पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान गोखले मार्ग को खाली करा यहां यातायात शुरू करवाया, लेकिन विधानसभा चुनाव निपटते ही गोखले मार्ग में पुन: वही स्थिति हो गई थी। गोखले मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए बाद में यहां पीएसी की डेढ़ प्लाटून तैनात की गई। कुछ दिनों तक स्थिति ठीक रही, लेकिन फोर्स हटते ही हालात पहले जैसे बन गए हैं। वर्तमान में पुलिस अब चालान काटने तक सिमटी हुई है।
विज्ञापन




नगर में व्यवस्था बनाने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी गठित की गई है। इसमें कुछ फल-सब्जी वाले भी सदस्य है। उन्हें जगह चिह्नित करने के लिए समय दिया गया था। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कमेटी की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद फल-सब्जी वालों को गाड़ीपड़ाव व अन्य चिह्नित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। सड़कों पर अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -वैभव गुप्ता, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें