चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैैठक में राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सावित्री नेगी को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है। तय हुआ कि राज्य स्थापना दिवस तक आंदोलनकारियों की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो वे 12 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
आंदोलनकारी मुुख्यमंत्री आवास कूच कर ‘घेरा डालो डेरा डालो’ अभियान के तहत धरना देंगे। आंदोलनकारियों ने बताया कि दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश न मिलने से उनमें रोष है। इस मौके पर समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, महामंत्री पृथ्वीराज कपूर, जेपी पांडेय, इंद्र दत्त शर्मा, सुनीता बिष्ट, फजल खान आदि मौजूद रहे।