फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की बैठक में फिर जेसीबी पर हंगामा

Mon, 29 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में 14वें वित्त आयोग से प्राप्त 41 लाख रुपये की धनराशि में से जेसीबी मशीन की खरीद पर चर्चा की गई। इसमें सभासदों और नगर पालिका अध्यक्ष की गरमागरमी के बीच ट्रेंचिंग ग्राउंड की नियमित सफाई के लिए जेसीबी मशीन खरीदने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने पिछली बोर्ड बैठक में जेसीबी मशीन लेने का प्रस्ताव पारित होने के बाद जेसीबी को लेकर बुलाई गई बैठक में दोबारा चर्चा करने के औचित्य पर सवाल उठाए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जेसीबी मशीन को लेकर लोगों द्वारा आए सुझाओं के आधार पर जेसीबी को लेकर बैठक बुलाई गई है। लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीन खरीदने से उसके तेल का खर्चा और मेंटीनेंस में नगर पालिका का अधिक पैसा जाया होगा।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर इस फैसले पर विचार करने की अपील की। इस पर सभासद भड़क गए, उन्होंने प्रस्ताव पारित होने के बाद विचार को सिरे से खारिज कर दिया। सभासद विनय भाटिया ने कहा कि जेसीबी के मशीन को लेकर पिछली बैठक में 13-2 के अनुपात में प्रस्ताव पारित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 11 लाख 67 हजार रुपये जेसीबी मशीन का किराया नगर पालिका दे चुकी है। ऐसे में नगर पालिका की अपनी मशीन होने से महंगा किराया बचेगा। इस अवसर पर सभासद रंजना रावत, महेश भाटिया, ज्योति चौधरी, प्रमोद भाटिया, रेशमा परवीन, इमरान, लता शाह, माया ध्यानी, राकेश मित्तल, रूपन नेगी, नरेंद्र भंडारी, मीनू खान, शीला देवी, सहनाज शमसी, ईओ बदरी प्रसाद आर्य व सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें