फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को तय समय पर करें पूरा

Wed, 13 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक एवं निर्वतमान स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रास्टनगंज स्थित खोह नदी पर फायर ब्रिगेड के निकट बन रहे निर्माणाधीन मोटर पुल तथा दशहरा मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय सीमा के अंदर पुल सहित मैदान का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि आने वाले समय में इस मैदान पर दशहरा पर्व से लेकर अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन होना है। ऐसे में जगह का सदुपयोग करते हुए मैदान का आकार बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने नदी तट पर मैदान के बाद बची खाली जगह पर हेलीपैड बनाने के लिए भी निर्देश दिए।  मैदान को बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम करने तथा बरसात के समय मैदान से पानी की निकासी के लिए नाली बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि दशहरा मैदान के लिए पहली किश्त के रूप में आरईएस विभाग को दस लाख उपलब्ध करवा दिए गए हैं। ग्रास्टनगंज में डबललेन के मोटर पुल के लिए चार करोड़ नौ लाख चवन हजार रुपये  पहले ही लोनिवि को अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले ही  पुल के पिलरों का काम पूरा किया जाए। बाद में बरसात में नदी में काम करना मुश्किल हो जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भरत नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, सुरेश रावत, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, मातबर सिंह रावत के साथ ही लोनिवि के सहायक अभियंता लाल सिंह रावत, आरईएस के अधिशासी अभियंता आरसी पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें