फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर कालाबड़ निवासी एक व्यक्ति ने सात लोगों पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर उसके साथ करीब एक लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

लोअर कालाबड़ निवासी अमित कुमार जायसवाल ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल नंबर पर जियो टावर लगवाने के लिए एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी जमीन 15 सालों के लिए लीज पर ली जाएगी, जिसके लिए उन्हें 25 लाख रुपये एक मुश्त और 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दिया जाएगा। जमीन पर टावर लगाने के लिए उक्त व्यक्ति ने अपने और अन्य छह साथियों के विभिन्न खातों में 1,75,760 रुपये की धनराशि जमा करवा ली। साथ ही पुन: फोन कर 89,180 रुपये की धनराशि जमा कराने के लिए कहा। दोबारा फोन करने पर उन्हें आरोपियों पर धोखाधड़ी का शक हुआ।
कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में विश्वजीत नाईक, लोकेश राठौर, मनीष शर्मा, गोविंदराम, कौशिक सेठ, रीता गौड़ा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें