फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी परिसर में दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीजीआर पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को एबीवीपी व एनएसयूआई के 14 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया शनिवार को होगी।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे व आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए मोहित चौहान एबीवीपी व सुमित नेगी एनएसयूआई ने नामांकन किए। उपाध्यक्ष पदा पर कुलदीप सिंह एबीवीपी, सह सचिव पद पर दीपांजल टम्टा एनएसयूआई जबकि एबीवीपी से सीमा पंवार और आशुतोष रावत ने नामांकन करवाया।
कोषाध्यक्ष के लिए सुजल असवाल निर्दलीय व सुमित कुमार एबीवीपी, छात्र/छात्रा प्रतिनिधि के लिए दुर्गा खंखरियाल व पूनम बुटोला एनएसयूआई जबकि विवि प्रतिनिधि के लिए एबीवीपी के ईशांत नेगी व सोनिया कुमार ने अपने नामांकन जमा किए। छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने बताया कि नामांकन पत्राें की जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। बताया कि दो दिनों तक हुई नामांकन प्रक्रिया के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें