फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कबड्डी में मठाली और खो-खो में असनखेत रहा विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। ब्लॉक मुख्यालय के इंटर कॉलेज खेल मैदान में शुरू हुई दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। शुक्रवार को पहले दिन हुईं प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राप्रावि कांडई के जतिन ने प्रथम, राप्रावि कांडाखाल के आदित्य ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में राप्रावि पीड़ा के दिव्यांशु असवाल ने प्रथम, राप्रावि मोली के प्रियांशु ने द्वितीय, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राप्रावि बूचाखाल की कृतिका ने प्रथम, राप्रावि सिलवाड़ की आरुषि ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में राप्रावि मेरड़ा की खुशी ने प्रथम, राप्रावि बूचाखाल की कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक सब जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में संकुल मठाली की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में असनखेत की टीम विजयी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। यही, तैयारी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार हैं। सरकार ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। बीईओ अमित कुमार चंद, खेल समन्वयक दर्शन गुसाईं, सह-समन्वयक सतपाल सिंह, भावना वर्मा, चंद्रमोहन रावत, गुमान सिंह और मनोज सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें