फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 वर्ष की आयु पार कर चुके चार वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

सार

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने 80 साल की उम्र पार कर चुके चार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शिब्बूनगर स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में वरिष्ठ नागरिक संगठन ने कार्यक्रम कराया।मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी ‘शैवाल’ ने शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने 80 साल की उम्र पार कर चुके चार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शिब्बूनगर स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में वरिष्ठ नागरिक संगठन ने कार्यक्रम कराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी ‘शैवाल’ ने शुरुआत की। सम्मानित होने वालों में गोविंद सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, डॉ. बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत शामिल रहे। साथ ही हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एमएसके विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु नेगी और जेपी इंटर कॉलेज कोटद्वार की छात्रा शुभांशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन के महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने संगठन के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
संगठन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (से.नि.) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि गिरिराज सिंह रावत, सिंधू कोठारी, सत्यप्रकाश थपलियाल, पीएल खंतवाल, प्रवेश चंद्र नवानी, शिव प्रकाश कुकरेती, विजय लखेड़ा, सेवानिवृत्त डीआईजी विजेंद्र सिंह नेगी, दिगंबर कुकरेती, दिनेश ध्यानी, महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें