फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षों से सौर ऊर्जा बाड़ क्षतिग्रस्त, आबादी में धमक रहे हैं हाथी

सार

लैंसडौन वन प्रभाग की लापरवाही का खामियाजा सनेह क्षेत्र के किसान भुगत रहे हैं।उनका कहना है कि हाथी को भगाने पर वह पीछे दौड़ लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंसडौन वन प्रभाग की लापरवाही का खामियाजा सनेह क्षेत्र के किसान भुगत रहे हैं। क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए विभाग की सौर ऊर्जा बाड़ तीन साल से खराब है। इस कारण हाथी और अन्य जंगली जानवर आबादी में आकर उत्पात मचा रहे हैं। ऐसे में लोगों को जान-माल का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

साल 2018 में सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ और रामपुर में हाथी और गुलदार की आमद पर अंकुश लगाने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग ने लाखों रुपये की लागत से सौर ऊर्जा बाड़ बनाई थी। विभागीय लापरवाही के चलते ये खराब हो गई। वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में गश्त तो कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
स्थानीय किसान मोहन सिंह रावत, कमल नेगी, विक्रम सिंह चौधरी, पुष्कर सिंह ने वन विभाग पर लोगों का जीवन खतरे में डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथी को भगाने पर वह पीछे दौड़ लगा रहा है। हाथी खेतों में घुसकर फसलें चट कर रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी हाथी से सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र के रामपुर में सौर ऊर्जा बाड़ के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से इसकी जानकारी जुटाने के बाद मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जाएगा। - अजय कुमार ध्यानी, रेंज अधिकारी कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें