वरिष्ठ नागरिक संगठन ने धूमधाम से मनाया अपना 13वां स्थापना दिवस
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन का 13वां स्थापना दिवस मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता विभाग भारत सरकार के महानिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने किया। उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुषमा थलेड़ी ने कहा कि यह ऐसा संगठन है जिसमें सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं की अनदेखी नहीं कर सकती।
इस मौके पर कैरम प्रतियोगिता एक एकल वर्ग के विजेता जयवीर सिंह रावत, उपविजेता युद्धवीर सिंह रावत, युगल वर्ग के विजेता जयवीर सिंह रावत व युद्धवीर सिंह रावत, उपविजेता सुदर्शन सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त कैप्टन पीएल खंतवाल को सम्मानित किया गया। विक्रम सिंह बिष्ट, नवल किशोर बडोला, दिनेश घिल्डियाल, विनोद कुकरेती को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों में समाज सेवा के क्षेत्र में प्रकाश चंद्र कोठारी, संगठनात्मक कार्य के लिए सुनील कुमार नवानी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, महासचिव रिपुदन बिष्ट शामिल रहे। इसके अलावा जूनियर वर्ग की ताइक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी माही, 10 किमी. दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी सृष्टि, देव थपलियाल, रिद्धि सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले 29 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन पीएल खंतवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा एवं संयोजक डाॅ. अतुल जोशी, महेंद्र कुमार अग्रवाल, केशर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह रावत, विनोद कुमार नेगी, आरपी पंत मौजूद रहे। समारोह का संचालन करते हुए महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने किया।