क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी की पहल पर सत्वा योग वेलफेयर सोसायटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण को चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। संस्था की ओर से ग्राम पंचायत घंडालू, ग्राम पंचायत बड़ेथ ढांगू, रिंगालपानी में करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। सोसायटी के अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा ने बताया कि कोरोना के कारण कई लोगों की दैनिक आय प्रभावित हुई है। ऐसे में कई परिवारों के सामने भरणपोषण तक का संकट हो गया है। सोसायटी की ओर से ऐसे परिवारों को चिह्नितकर उन्हें राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि संस्था की ओर से दिए गए चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से एक पीएचसी कांडी और एक कंसंट्रेटर पीएचसी जसपुर के लिए दिया गया है। दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पीएचसी चैलूसैंण में रहेंगे। ब्लाक चिकित्साधिकारी डा. अनुज सिसौदिया ने इसकी पुष्टि की है।