शुक्रवार को जिला कोविड-19 वार रूप से मिली रिपोर्ट के अनुसार कोटद्वार क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जबकि 64 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि लैंसडौन क्षेत्र के एक 80 वर्षीय वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत के कारण परिजनों ने उन्हें 20 मई को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया था। कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका उपचार चल रहा था। 27 मई शाम करीब उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उनकी मौत हो गई। उधर, डाडामंडी क्षेेत्र के एक 68 वर्षीय वृद्ध को सात मई को तेज बुखार, जुखाम और सांस लेने में दिक्कत के कारण बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए। 27 मई के शाम को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।