कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र के चार एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ है। शिविर 25 से 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय युवा केंद्र, गढ़पुरी, हरियाणा में आयोजित होगा। इसमें देशभर के स्वयंसेवक युवा फॉर माई भारत और युवा फॉर डिजिटल लिटरेसी थीम पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
चयनित स्वयंसेवकों में डैफोडिल पब्लिक स्कूल कोटद्वार के कुनाल बिष्ट और प्रियांशी बिष्ट, एसजीआरआर कोटद्वार के महफूज एवं सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर की कुमकुम रावत शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में माई भारत पोर्टल व ऐप पर पंजीकरण के साथ एनएसएस गतिविधियों में सहभागिता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कार्यों में योगदान और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता को आधार बनाया गया। संवाद