सिमलचौड़ गांव में दस रुपये के स्टांप पर सरकारी जमीन बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गत चार फरवरी को सुखरो क्षेत्र के पटवारी कैलाश रवि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज कराया था।
उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह नेे बताया कि सिमलचौड़ निवासी मांगेराम पुत्र मुकंदी सिंह पर दस रुपये के स्टांप से सिमलचौड़ गांव में राजस्व भूमि को फर्जी तरीके से बेचने और नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी पवन कुमार, सिमलचौड़ निवासी सुमन पत्नी सुरजीत और त्रिभान पुत्र बाबूराम पर जमीन खरीदने का आरोप है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईपीसी से संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर बृहस्पतिवार को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।