फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए वन कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 06 Dec 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में बाघ गणना का प्र​शिक्षण देते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

कोटद्वार/कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) और केटीआर वन प्रभाग में अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 की तैयारियां तेजी से जारी हैं। गणना शुरू होने से पहले वन कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



कालागढ़ स्थित कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में कालागढ़, ढेला और झिरना रेंज के 58 अधिकारियों व कर्मियों को बाघ के वासस्थल की पहचान, खोजपत्र भरने की प्रक्रिया, ट्रांजेक्ट लाइन और कैमरा ट्रैप आधारित गणना तकनीक की जानकारी टाइगर सेल की वन आरक्षी प्रेमा तिवारी, रिसर्चर शाहबाज और आरिफ अंसारी ने दी। पार्क वार्डन व उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल ने गणना के उद्देश्य व बाघ संरक्षण पर प्रकाश डाला और गणना के दौरान आने वाली चुनौतियों पर सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली, किशोर चंद शर्मा, महेश चंद्र जोशी, रक्षित पांडे, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने बताया कि अखिल भारतीय बाघ गणना 15 दिसंबर से प्रस्तावित है और उससे पूर्व सभी अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बाघ गणना के सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें