फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंत्री और डीएफओ आवास के बाहर धमका हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय और वन मंत्री के आवास के बाहर मंगलवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने वन मंत्री के आवास से लगे कर्मचारी आवास की दीवार और डीएफओ आवास की आठ मीटर दीवार तोड़ दी। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात को 11 बजे हाथियों ने डीएफओ आवास और वन मंत्री आवास के पास दीवार तोड़ डाली। डीएफओ आवास की दीवार तोड़ने के बाद हाथी वन मंत्री आवास के बाहर तक पहुंच गए। आवास पर वन मंत्री नहीं थे, वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने वन कर्मियों को हाथी के झुंड के पहुंचने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अलर्ट हुए वन कर्मियों ने पहले हो हल्ला कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं भागे। इसके बाद उन्होंने पटाखे और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों की धमक से फॉरेस्ट कालोनी वासियों में खौफ है। डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि फॉरेस्ट कालोनी के पास वन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें