फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जलवायु पर बुरा असर डालती है जंगलों की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइंटर कॉलेज कांडाखाल में वनाग्नि के दुष्परिणाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता में बोले प्रतिभागी
विज्ञापन

I
Iवनाग्नि के दुष्परिणाम विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। इसमें इंटर कॉलेज कांडाखाल की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।I
विज्ञापन

Iद हंस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को इंटर कॉलेज कांडाखाल लंगूर में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वनों की आग के कारण जलवायु पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों, वन संपदा और वन्यजीवों के नुकसान पर चर्चा की। सर्वश्रेष्ठ उद्बोधन के साथ इंटर कॉलेज कांडाखाल की दसवीं की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के नौवीं के छात्र आयुष डोबरियाल ने द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण के 12वीं की छात्रा पम्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आबिद अहमद, प्रमोद पैन्यूली, पंकज सिंह रावत, आराधना घिल्डियाल, कमलेश कुमार रतूड़ी शामिल रहे। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमप्रकाश कंडवाल, द हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक सतीश बहुगुणा, रोहित सिंह, मोटीवेटर संगीता व वन रेंज मटियाली से वन दारोगा कमलेश रतूड़ी, वन आरक्षी सीमा नेगी, रश्मि खत्री और वन सरपंच कांडा रश्मि आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन

I.I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें