कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल के नेतृत्व में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी से उनके निंबूचौड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वन विकास निगम में कर्मचारियों की पदोन्नति में शिथिलीकरण की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलने से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों की मांग का तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल से दूरभाष पर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश नौडियाल, प्रभागीय अध्यक्ष नेहा बड़थ्वाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अनीता रावत, ललिता नेगी, रुपेश कुमार, सचिन डिमरी, अंकुर कन्याल, क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र चौहान शामिल रहे। संवाद
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल