फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आउटसोर्स व सेवानिवृत्त कर्मियों की नियुक्ति करने पर भड़का वन निगम कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन (गढ़वाल क्षेत्र) की बैठक में प्रबंधन पर विदोहन कार्य में कमी आने और प्रभागीय प्रबंधकों की ओर से आउटसोर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मियों की नियुक्ति पर आक्रोश जताया है। एक स्वर से हरिद्वार समेत सभी प्रभागों में ठेकेदारों के बजाय विभागीय स्तर पर विदोहन कार्य कराए जाने की मांग की गई।
गढ़वाल क्षेत्र की यहां हुई बैठक की अध्यक्षता चिड़ियापुर के डिपो अधिकारी फूल सिंह ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने प्रबंध तंत्र पर गढ़वाल क्षेत्र से जुड़े प्रभागों में ठीक तरीके से काम न होने का आरोप लगाया। कहा कि वन विकास निगम का मुख्य कार्य विदोहन है, जिसे कम दरों पर विदोहन कराया जा रहा है। जिससे गढ़वाल क्षेत्र के कार्य में काफी कमी आई है। आरोप लगाया कि प्रभागीय प्रबंधकों द्वारा आउटसोर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने हरिद्वार प्रभाग में विदोहन से प्राप्त होने वाली लॉट में विदोहन का कार्य प्राइवेट ठेकेदारों के बजाय विभागीय स्तर पर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़वाल क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी की मौजूदगी में हुई बैठक में हरिद्वार प्रभाग के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में खनन कार्य शुरू किए जाने से पहले कर्मचारियों हेतु आवासीय सुविधा, खनन गेट पर एक-एक हटमेंट बनाए जाने, कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड के मद में एकमुश्त धनराशि काटने के उपरांत भी अभी तक गोल्डन कार्ड न बनाए जाने पर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1991 से वरिष्ठता लाभ का एरियर व ग्रेच्युटी व भुगतान न किए जाने की बात भी उठाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बृजमोहन कन्याल, मुकेश बड़थ्वाल, हरीश नौडियाल, रवीन्द्र चौहान, जीवन सिंह, अनुराग भारद्वाज, सोहनलाल जखमोला, दलीप रावत, हरि सिंह रावत, प्रभागीय अध्यक्ष पूरण सिंह राठौर, चंद्रपाल सिंह, अश्वनी कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन क्षेत्रीय मंत्री नैन सिंह सौंद ने किया।


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें