फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 जरूरतमंदों और मजदूरों को कराया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा भाबर मंडल की ओर से जीआईसी किशनपुर में मोदी रसोई शुरू की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाबर के दुर्गापुर, जसोधरपुर, सिगड्डी, किशनपुर व झंडीचौड़ क्षेत्र के करीब 400 जरूरतमंद और मजदूरों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि भाबर के हर वार्ड में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट बनाकर दिया जा रहा है। इस मौके पर गौरव जोशी, रजनीश बेबनी, किशन चौधरी, नवल किशोर, कैलाश खुल्वे, राजीव डबराल, प्रकाश बलोधी, नितिन, दिवाकर, पार्षद सौरभ नौडियाल आदि मौजूद रहे।
वहीं पौड़ी में नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलम रावत ने क्षेत्र के छह असहाय लोगों को खाद्यान्न किट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। संवाद
विज्ञापन

गौचर में संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 135 जरूरतमंदों को राशन बांटा। निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन पर मिशन के जोनल इंचार्ज प्रताप चौधरी, जगदीश बगरवाल, मोहन नेगी, पवित्रा बिष्ट, जगत रावत, मधु रावत, मंगला नयाल आदि ने यह बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें