फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप

Fri, 14 Oct 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में गोखले मार्ग पर मिठाई की दुकान में छापेमारी करते फूड इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की कई दुकानों में छापामारी की। इस दौरान जहां मिठाई की दुकानों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई, वहीं कई दुकानों में बासी खाद्य पदार्थ फिंकवा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने कई दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि खाद्य पदार्थ और मिठाई की दुकानों में मानक के अनुरूप सफाई रहनी जरूरी है।  शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा की अगुवाई में टीम ने गोखले मार्ग, स्टेशन रोड व नजीबाबाद रोड के होटलों व मिठाई की दुकानों में छापेेमारी की।

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपने होटल के अंदर व बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखे, जिससे मक्खी व अन्य कीटाणु न पनप सकें। बताया कि त्योहारी सीजन होने के कारण क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। मिठाई, दूध व दही आदि खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें