बीरोंखाल ब्लॉक के सिमड़ी गांव के पास चार अक्तूबर को बस हादसे में घायल पांच लोगों को बेस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केए तिवारी ने बताया कि सिमड़ी बस हादसे के पांच घायलों की हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इनमें सादाब (18) निवासी बिजनौर, निखिल (17) निवासी मंडावली बिजनौर, पंकज नारंग (24), जयपाल सिंह (43), आकाश प्रसाद (15) तीनों निवासी लालढांग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों को बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों की हालत में सुधार है।