फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ी

सार

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की अपील की जिस पर अदालत ने तीनों आरोपियों की 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी और फिर जेल भेज दिया।18 सितंबर को गंगाभोगपुर के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का कार्य कर रही अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। 23 सितंबर को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद किया गया था। एसआईटी की अपील पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें और 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों की एसीजेएम कोटद्वार की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की अपील की जिस पर अदालत ने तीनों आरोपियों की 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी और फिर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

18 सितंबर को गंगाभोगपुर के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का कार्य कर रही अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। 23 सितंबर को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद किया गया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता आर्य और सौरभ भास्कर की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म होने जा रही थी। बृहस्पतिवार को ही तीनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने के लिए उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रभारी एसीजेएम अनीता गुंज्याल की अदालत में पेश किया। एसआईटी की अपील पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें और 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें