कोटद्वार। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए एमएसएमई योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में सेमिनार आयोजित की गई। किसी भी व्यवसाय को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित सेमिनार में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से उद्यमी शामिल हुए।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक आरपी आर्य, उपासना सिंह की देखरेख में हुई सेमिनार में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय हल्द्वानी एवं देहरादून के निदेशक डॉ. एसके नेवार ने उद्यमियों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
सेमिनार में विभिन्न योजनाओं के अलावा पैकेजिंग एवं गुणवत्ता मानक के साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। सहायक निदेशक अमित मोहन ने उद्यमियों को योजनाओं की प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में बताया। उद्यमियों ने योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान किया। ईशा अग्रवाल, श्रुति शुक्ला, प्रो. संजीव कुमार, विवेक चौहान, अनिमेष ध्यानी आदि भी उपस्थित रहे। संवाद