फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुर्घटनाओं का सबब बन रहे सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंश

Sat, 19 Sep 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर की सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंश लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। गोवंश के सड़क के बीचोंबीच बैठे होने से रात के समय अंधेरे में घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। तेज रफ्तार बड़े वाहनों की चपेट में आने से इन मवेशियों की मौत भी हो रही है।
विज्ञापन

पार्षद भीम सिंह नेगी, रजनीश बेबनी, राकेश कुमार, अनिल कोठारी, अमित कुमार, पशु प्रेमी इंद्रजीत सिंह रावत, आशीष अग्रवाल, नीरज कुमार, सुनील थपलियाल का कहना है कि सड़कों पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। पशु प्रेमी सड़कों पर मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई करने, निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा जल्द ठोस कदम उठाने की सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं।
.
- पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों पर लगे टैग से पशु स्वामी का पता कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद ही सुधार होगा। -अमित कुकरेती, लछमपुर। (फोटो)
विज्ञापन

.
- शासन की ओर से संचालित गोशाला के संचालकों को निर्देशित कर समस्या के निवारण के लिए उचित कदम उठाकर कार्यवाही की जानी चाहिए। -नागेंद्र ध्यानी, जशोधरपुर। (फोटो)

गोवंश के सड़क पर भटकने और रात्रि में जहां तहां सड़क के बीच में डेरा जमा लेने से होने वाली घटनाओं को रोकने और गोवंश के बेहतर संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें