कण्वघाटी/कोटद्वार। कोटद्वार भाबर के चिलरखाल में लालढांग-चिलरखाल मोटर निर्माण की मांग को लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व सैनिक राजाराम अणथ्वाल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। वहीं, क्षेत्रवासियों ने 31वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस मौके पर सड़क निर्माण के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में कोटद्वार के विभिन्न वार्डों से क्षेत्रीय जनता धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के प्रति अपना आक्रोश जताया। कहा कि चुनाव में इस मार्ग का निर्माण घोषणापत्र में अग्रिम स्थान पर रखा जाता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि अपने वायदे को भूल जाते हैं। कहा कि शीघ्र ही इस मुद्दे को लेकर सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर आंदोलन के संयोजक प्रवीन थापा, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, रविंद्र सिंह सौंद, ध्यान सिंह बिष्ट, मुकेश ममगाईं, मदन सिंह बिष्ट, सुभाष त्यागी, नरेश धस्माना, धर्मेंद्र सिंह नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल