कोटद्वार। हेल्प ह्यूमन सोसाइटी की ओर से आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में नारायण क्लब की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में चार टीमों नारायण क्लब, मिनी क्लब, बुद्धा क्लब और भाबर एक्सप्रेस ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला नारायण क्लब और भाबर एक्सप्रेस के बीच खेला गया, जिसमें नारायण क्लब विजयी रहा। आयोजक संस्था हेल्प ह्यूमन सोसाइटी के अध्यक्ष सलीम अहमद, योगेश डोगरा, सलमान सलमानी, आसिफ हुसैन, नसीम अहमद, अरुण आदि ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।