फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार के बढ़ते हमलों के विरोध में चौबट्टाखाल तहसील परिसर में रखा उपवास

Fri, 10 Oct 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव लोगों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


सतपुली/कोटद्वार। एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को चौबट्टाखाल तहसील परिसर में एक दिन का उपवास रखा। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते हमलों के विरोध में शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गुलदार से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उपवास एवं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पोखड़ा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं। महिलाएं मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने खेतों में नहीं जा पा रही हैं। ग्रामीणों की पूरी दिनचर्या प्रभावित है। कहा कि गुलदार की इतनी घटनाओं के बावजूद क्षेत्रीय विधायक आज तक एक भी प्रभावित के घर नहीं पहुंचे। उपवास व प्रदर्शन करने वालों में एसएस रावत, महेंद्र सिंह रावत, प्रदीप रावत, जितेंद्र दर्शन, जगत सिंह, संतोष, राकेश भंडारी, लक्ष्मण, धर्मपाल, यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें