कोटद्वार। पौखाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार पहुंचकर डीएफओ नवीन पंत से वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शिष्टमंडल ने कोटद्वार और लालढांग रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का हक-हकूक वितरित करने और आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल वन मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की। डीएफओ ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती आदि रहे।
फोटो समाचार