फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एनएच पर भारी वाहनों के संचालन के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में सिद्धबली के पास क्षतिग्रस्त पौड़ी हाईवे को पांचवें दिन भी भारी वाहनों के लिए नहीं खोला जा सका है, जिससे गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र के लिए यात्री बसों का संचालन ठप पड़ा है। एनएच खंड की ओर से क्षतिग्रस्त पुश्ते और भूधंसाव वाले हिस्से का ट्रीटमेंट युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिससे यात्री बसों समेत भारी वाहनों के संचालन में तीन दिन का समय और लग सकता है।
बीते 13 अगस्त को सिद्धबली के पास लोनिवि के गोदाम और लालपुल के बीच नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। हालात यह है कि इस मार्ग के वैकल्पिक रूप में प्रयोग लाए जाने वाले कोटद्वार पुलिंडा-रामणी दुगड्डा मार्ग पर भी कई जगह मलबा पड़ा है, जिसे लोनिवि दुगड्डा केवल हल्के वाहनों के लिए ही खोल सका है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे पहाड़ के रूटों पर यात्री बस और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से पहाड़ों में फल सब्जी समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नेशनल हाईवे पर सिद्धबली के पास पुश्ते का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। क्रेट वायर से पुश्ते बनाए जा रहे है। भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने में अभी कम से कम तीन दिन और लगेंगे। बारिश हुई तो इसमें और व्यवधान पड़ सकता है।
- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें