फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फार्मर रजिस्ट्री शिविर में हुआ किसानों का पंजीकरण

Tue, 04 Aug 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ स्थित पंचायत घर में मंगलवार को किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के फार्मर रजिस्ट्री प्रभारी सागर चौधरी एवं न्याय पंचायत लछमपुर के कृषि प्रभारी अजय कुमार ने 35 किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों को बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जिन किसान भाई-बहनों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर जाकर जल्द पंजीकरण करा लें।
आरोप लगाया कि कई छोटे और जरूरतमंद किसानों के खातों में सम्मान निधि नहीं पहुंच रही है। ऐसे किसान जिनके पास एक बीघा या उससे भी कम भूमि है अथवा जो बटाई पर खेती करते हैं उन्हें भी योजना का लाभ मिलना चाहिए। बैठक में नयन सिंह बिष्ट, चंद्रवीर, सुरेश चंद, हीरामणि, गजेंद्र सिंह, अनुसूया देवी, बलवीर रमेला, पूरन सिंह, दलबीर सिंह, चंद्र सिंह, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें