फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीजन पर आलू का बीज उपलब्ध नहीं होने पर किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। किसानों की आय दोगुनी करने और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है, लेकिन हैरत है कि किसानों को बीज सीजन पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे किसानों की फसल उत्पादन में गिरावट दिख रही है। विकासखण्ड खंड कल्जीखाल के ग्राम भटकोटी के ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक नेगी ने उद्यान विभाग पर किसानों के लिए बीज समय पर उपलब्ध न होने पर सवाल उठाए हैं। कहा कि विभाग द्वारा किसानों को बीज समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए हितकारी है लेकिन विभाग सरकार की योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमलकांत, नवीन, मनीष कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि वह आलू की फसल की पैदावार करते हैं लेकिन इस समय बीज उपलब्ध न होने से मुसीबतें बढ़ गई है। वहीं जिला उद्यान अधिकारी पौड़ी राजेश तिवारी ने बताया कि आलू के बीज बोने का समय दीपावली के करीब है जिसको लेकर साढ़े तीन सौ कुंतल आलू बीज मंगाया गया है। बीज प्राप्त होते ही मांग के अनुरूप किसानों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें