फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एडी सूचना ने जर्जर कार्यालय भवन को शिफ्ट करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अपर निदेशक व जनपद नोडल अधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से कार्यों की जानकारी ली। सूचना कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने नए भवन तलाशने व उसे जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एडी त्रिपाठी ने डिस्पैच पंजिका, डाक पंजिका, समाचार पत्र निरीक्षा पंजिका सहित अन्य पत्रावलियों का अवलोकन किया। कार्यालय में सभी पंजिकाएं दुरुस्त मिलने पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। कहा कि सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें सीएम धामी द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडी ने पत्रकारों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं व पत्रकार हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर प्रभारी डीआईओ सुनील सिंह तोमर, संरक्षक प्रमोद बर्त्वाल, एलडीसी पुष्कर सिंह बिंजोला, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा, त्रिभुवन उनियाल, अजय रावत, अनिल भट्ट, जगमोहन डांगी और मनोहर बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें