फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले से हुई काश्तकार की मौत, शरीर पर मिले निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली केलधार में खेतों के पास झाड़ियों में मृत पड़े मिले किसान धीरज रावत (56) पुत्र नंदन सिंह रावत की मौत गुलदार के हमले से हुई है। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। मृतक के शरीर पर गुलदार के हमले के जख्म मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही वन विभाग को भेजेगी।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज के क्षेत्राधिकारी शंकर आनंद भट्ट ने बताया कि किसान की मौत गुलदार के हमले से ही हुई है। मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की ओर से परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। शेष 2.80 लाख रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम वन दरोगा शिव सिंह रावत की अगुवाई में गांव में डेरा डाले हुए है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को डीएम के निर्देश पर नैनीडांडा के डॉक्टर संजय पांडे ने शव का पोस्टमार्टम किया। डाक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान गुलदार के हैं। क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें