फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षदों ने फूंका सीएम और विधायक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल कोटद्वार भाबर के नए क्षेत्रों में संपत्ति कर के निर्धारण के लिए प्रक्रिया शुरू करने का कांग्रेसी पार्षदों ने विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंककर 10 साल तक टैक्स निर्धारण और वसूली का विरोध किया। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि वह मेयर और पार्षदों को विश्वास में लिए बगैर ही संपत्ति कर का निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अमित नेगी, राकेश बिष्ट, विपिन डोबरियाल, सुखपाल शाह, विवेक शाह, गिंदीदास, कुलदीप कांबोज समेत कई पार्षदों ने नगर निगम के समक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर नए शामिल हुए क्षेत्रों से संपत्ति कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां तक कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए मेयर और पार्षदों को भी विश्वास में नहीं लिया गया है। उधर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार की ओर से निगम में शामिल नए क्षेत्रों से दस साल तक किसी भी तरह का टैक्स न लिए जाने की घोषणा बरकरार है। वहीं नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि संपत्ति कर के निर्धारण के लिए पिछले साल ही शासन का आदेश आ गया था, जिस पर तभी काम शुरू होना चाहिए था। वह केवल शासनादेश पर अमल कर रहे हैं। बताया कि यह संपत्ति कर से संबंधित है, जिसके लिए आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें