फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। 17वीं गढ़वाल राइफल्स सेनानी समिति से जुड़े पूर्व सैनिकों ने कारगिल बटालिक ऑनर-डे को शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहीद जवानों के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीदों के परिजनों एवं युद्ध में शामिल जवानों को सम्मानित किया गया।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नींबूचौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फर्स्वाण (से.नि.) ने किया। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को बटालिक ऑनर डे की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल व सेवानिवृत्त कैप्टन शिव प्रसाद चमोली ने बटालियन के गौरवमयी इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कारगिल युद्ध में एक मेजर, एक जेसीओ समेत 19 जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कारगिल शहीद हवलदार मदन सिंह की पत्नी जीना देवी, वीर नारी शहीद हवलदार सोवन सिंह की पत्नी सुषमा देवी, स्व. हवलदार महेश चंद्र भट्ट की पत्नी शांति देवी, शहीद हवलदार अनूप सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी व घायल सैनिक कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल व हवलदार प्रेम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में धर्म गुरु सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश प्रसाद जखमोला, सेवानिवृत्त सूबेदार रमेश सिह, दयानंद भट्ट, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, सुधीर खंतवाल, प्रेम सिंह, पान सिंह, मेहरबान सिंह गैरोला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव भारत भूषण बलूनी ने किया।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें