फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ बारिश में सड़क और बिजली की लाइनों में गिरे पेड़

विज्ञापन
भाबर के किशनपुर-हल्दूखाता मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ को काटकर हटाते फायरकर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के किशनपुर, झंडीचौड़ व सिगड्डी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ चले तेज अंधड़ में कई जगहों पर मुख्य मार्गों पर पेड़ गिर गए। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कई घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार को अंधड़ और बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां और पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य मार्गों पर गिर गए। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मूसलाधार बारिश के साथ चले अंधड़ से पेड़ और टहनियों की चपेट में आकर कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्र में कई घंटे बिजली ठप रही। मार्गों पर पेड़ गिरने की सूचना पाते ही फायरकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को काटकर मार्ग से हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। मौसम ठीक होने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइनों को सुधारने का कार्य शुरू किया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नवीन गुसाईं ने बताया कि किशनपुर, सिगड्डी व झंडीचौड़ क्षेत्र में चार जगहों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसे चार घंटे की मशक्कत के बाद ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें