फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी काल, लॉटरी वालों से रहें सतर्क

Tue, 11 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद मुख्यालय में चल रही श्री रामलीला मंचन में सोमवार को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर थाना पुलिस ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बैंक संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी काल और लॉटरी के जरिये पैसे ठगने वालों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।     
विज्ञापन


रामलीला में लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी दी गई और महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बिठाने और हेलमेट से किस तरह जीवन सुरक्षित रहता है इसको दिखाया गया। ट्रिपल राइडिंग से होने वाले हादसों को दिखाया गया।      
 
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पिछले एक अक्तूबर से पुलिस प्रतिदिन रामलीला शुरू होने से पहले प्रोजेक्टर से यातायात के नियमों के बारे में बता रही है। टीम में नोडल अधिकारी सीओ धन सिंह तोमर, थानाध्यक्ष बीएल भारती, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अंशु चौधरी, दिनेश राणा, प्रवीन, मुकेश, अरविंद व राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें