फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आवास के बाहर फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट

Sun, 02 Apr 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले बस संचालक के खिलाफ कोतवाली में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की ट्रैवल्स कंपनी के संचालक ने काशीरामपुर तल्ला स्थित मंत्री के आवास के बाहर पिटाई कर दी। पीड़ित कर्मचारी अन्य कर्मचारियों के साथ बंद पड़ी फैक्ट्री को खुलवाने की गुहार लगाने के लिए मंत्री के आवास पर पहुंचा था। इस घटना से सिडकुल के अन्य कर्मचारियों में भी रोष है।
विज्ञापन


रविवार को अपनी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित अजय निषाद ने बताया कि वह करीब दस बजे फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिलने के लिए उनके आवास पर गए थे। कर्मचारी कैबिनेट मंत्री से यह शिकायत करना चाह रहे थे कि सिगड्डी में बिना सूचना के कंपनी को बंद कर दिया गया है, जिससे करीब तीन से अधिक श्रमिक और कर्मचारी बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।

पीड़ित ने बताया कि मंत्री के आवास पर पहले से ही मौजूद सिडकुल में ट्रैवल्स का काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे बहाने से बाहर गेट पर बुलाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का आरोपी कहने लगा कि कंपनी मालिक जब मर्जी से फैक्ट्री बंद कर रहा है तो वह कर्मचारियों को क्यों भड़का रहा है। साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना से अन्य कर्मचारी भड़क उठे और कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सौरभ नौडियाल, गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल व मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें